राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 850 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। यह भर्ती Rajasthan Panchayati Raj Act, 1994 एवं इससे संबंधित नियमों के अंतर्गत की जा रही है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार CET (Graduation Level) 2024 की पात्रता रखने पर इस पद हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan VDO Recruitment 2025 Overview
तत्व | विवरण |
---|---|
पद का नाम | ग्राम विकास अधिकारी (VDO) |
भर्ती बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) |
विज्ञप्ति वर्ष | 2025 |
कुल पद | 850 पद |
क्षेत्रवार पद | गैर अनुसूचित क्षेत्र – 683 अनुसूचित क्षेत्र – 167 |
योग्यता | CET (Graduation Level) 2024 उत्तीर्ण |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन (SSO पोर्टल के माध्यम से) |
आवश्यक पंजीकरण | One Time Registration (OTR) अनिवार्य |
आवेदन प्रारंभ | 19 जून 2025 |
आवेदन अंतिम तिथि | 18 जुलाई 2025 |
परीक्षा तिथि | 31 अगस्त 2025 |
चयन प्रक्रिया | CET 2024 मेरिट के आधार पर + दस्तावेज़ सत्यापन |
आधिकारिक वेबसाइट | rsmssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan VDO Recruitment 2025 महत्वपूर्ण तिथियाँ:
विवरण | तिथि |
---|---|
आवेदन शुरू होने की तिथि | 19 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 18 जुलाई 2025 |
CET परिणाम घोषित | 12 फरवरी 2025 |
विधिक परीक्षा तिथि (VDO Exam) | 31 अगस्त 2025 |
Rajasthan VDO Recruitment 2025 योग्यता
- अभ्यर्थी ने CET Graduation Level 2024 परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- आवेदन के समय OTR (One Time Registration) अनिवार्य होगा।
- अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता CET द्वारा निर्धारित स्नातक स्तर की होनी चाहिए।
Rajasthan VDO Recruitment 2025 पदों का विवरण:
-
कुल पद: 850
- गैर अनुसूचित क्षेत्र: 683
- अनुसूचित क्षेत्र: 167
इन पदों में महिला, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), विशेष योग्यजन, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण लागू होगा।
Rajasthan VDO Recruitment 2025 आवेदन शुल्क:
- सामान्य एवं ओबीसी (Non Creamy Layer): ₹600/-
- SC/ST/EWS एवं अन्य आरक्षित श्रेणी: ₹400/-
- पहले से OTR शुल्क जमा कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा शुल्क नहीं देना होगा।
Rajasthan VDO Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया:
- चयन CET-Graduation 2024 में प्राप्त मेरिट के आधार पर होगा।
- Merit-cum-Preference के आधार पर जिला आवंटन किया जाएगा।
- सभी दस्तावेज़ों का सत्यापन भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा रहेगा।
Rajasthan VDO 2025 परीक्षा पैटर्न
भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
---|---|---|---|---|
1 | भाषा ज्ञान (हिंदी + अंग्रेज़ी) | 160 | 200 | 3 घंटे |
2 | गणित | — | — | |
3 | सामान्य ज्ञान | — | — | |
4 | भूगोल और प्राकृतिक संसाधन | — | — | |
5 | राजस्थान में कृषि व आर्थिक विकास | — | — | |
6 | राजस्थान इतिहास एवं संस्कृति | — | — | |
7 | बेसिक कंप्यूटर | — | — |
🔹 प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) होंगे।
🔹 प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 विकल्प होंगे — A, B, C, D, E।
🔹 नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
🔹 प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए ब्लू बॉल पेन से OMR शीट में गोला भरना अनिवार्य होगा।
Rajasthan VDO 2025 Syllabus (विषयवार पाठ्यक्रम)
भाषा ज्ञान – कुल अंक: 50
सामान्य हिंदी – 30 अंक
- संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय
- पर्यायवाची, विलोम, वाक्यांश के लिए एक शब्द
- शब्द युग्म, अशुद्धि संशोधन, मुहावरे, लोकोक्तियाँ
- वाक्य विन्यास, लिंग, वचन, रस, अलंकार, छंद, अनेकार्थक शब्द
अंग्रेज़ी – 20 अंक
- व्याकरण आधारित प्रश्न (Sr. Secondary स्तर)
- पैरा पर आधारित MCQ
गणित – 30 अंक
- प्रतिशत, औसत, लाभ-हानि
- विभाजन, अनुपात, समय-दूरी-कार्य
- सरल व चक्रवृद्धि ब्याज
- क्षेत्रफल व परिमाप, पाई चार्ट
- संख्या पद्धति, ज्यामिति की मूल बातें
- डेटा इंटरप्रिटेशन
सामान्य ज्ञान – 20 अंक
- अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राजस्थान समसामयिक घटनाएँ
- विज्ञान से संबंधित दैनिक जीवन आधारित प्रश्न
- सामान्य विज्ञान, टेक्नोलॉजी, अंतरिक्ष, सैटेलाइट, संचार, रक्षा तकनीक
भूगोल एवं प्राकृतिक संसाधन – 30 अंक
- भारत एवं राजस्थान का भौगोलिक दृश्य, जलवायु, वनस्पति
- मानव संसाधन, जनसंख्या, बेरोजगारी, गरीबी
- खनिज, जल स्रोत, वन्य जीवन, ऊर्जा संसाधन
राजस्थान में कृषि एवं आर्थिक विकास – 30 अंक
- प्रमुख फसलें, सिंचाई परियोजनाएं
- खाद्य आधारित उद्योग, लघु उद्योग
- कुटीर उद्योग, दुग्ध योजनाएं, आत्मनिर्भरता योजनाएं
- पंचायती राज व्यवस्था
राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति – 30 अंक
- मध्यकालीन इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन
- लोक नृत्य, लोक देवता, मेलें-त्योहार
- स्थापत्य कला, लोक विश्वास, संगीत, साहित्य
बेसिक कंप्यूटर – 10 अंक
- कंप्यूटर का परिचय, RAM, ROM
- हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का संबंध
- ऑपरेटिंग सिस्टम
- MS Word, Excel, PowerPoint (मूलभूत जानकारी)
Rajasthan VDO Recruitment 2025 आवेदन की प्रक्रिया:
- आवेदन ऑनलाइन माध्यम से http://sso.rajasthan.gov.in पर किया जाएगा।
- आवेदन करने से पूर्व OTR (One Time Registration) अनिवार्य है।
- CET-2024 के आवेदन संख्या एवं SSO ID से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरा जा सकेगा।
- सभी अभ्यर्थियों को अपने व्यक्तिगत विवरण एवं प्रमाण पत्रों को सही-सही भरना अनिवार्य है। कोई त्रुटि पाए जाने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
Rajasthan VDO Recruitment 2025 Important Links
आवेदन प्रारंभ तिथि | 19 जून 2025 |
अंतिम तिथि | 18 जुलाई 2025 |
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
SSO Login | Click Here |