WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan SI Re Exam 2026 Notification Out, SI भर्ती परीक्षा दोबारा होगी

Rajasthan SI Re Exam 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उप निरीक्षक पुलिस/ प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर बड़ा फैसला लिया है आरपीएससी ने वर्ष 2021 में आयोजित भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से निरस्त करते हुए उक्त परीक्षा को भर्ती विज्ञापन दिनांक 3 फरवरी 2021 एवं शुद्धि पत्र दिनांक 7 जून 2021 के अंतर्गत पुनः आयोजित करवाने का निर्णय लिया है वापस आयोजित की जाने वाले इस परीक्षा में केवल उन 383097 अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा जिन्होंने पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में शामिल हुए थे।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उप निरीक्षक पुलिस/ प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2021 को पुनः आयोजित करने के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है वापस आयोजित की जाने वाली this परीक्षा में 383097 अभ्यर्थियों को अपने पूर्व में किए गए आवेदन पत्र में आवश्यक अपडेट करने के लिए 16 मई से लेकर 30 मई 2026 तक अवसर प्रदान किया गया है जिससे अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं।

अभ्यर्थी अपने आवेदन फार्म में मोबाइल नंबर, ईमेल ऐड्रेस, वर्तमान ऐड्रेस, लाइव फोटो, थंब इंप्रेशन और सिग्नेचर में संशोधन कर सकते हैं उक्त संशोधन करने से पहले अभ्यर्थी को अपने OTR में KYC करना होगा।

Rajasthan SI Re Exam 2026 Overview

Organization Rajasthan Public Service Commission (RPSC)
Exam Name Sub Inspector Police / Platoon Commander Recruitment Exam 2021
Notice Type Re-Exam Notice
Notice Date 08 May 2026
Exam Status Previous Recruitment Process Cancelled
Re-Exam Applicable For Candidates who appeared in both question papers earlier
Total Eligible Candidates 383097
Update Window 16 May 2026 to 30 May 2026
Official Website rpsc.rajasthan.gov.in

Rajasthan SI Re Exam 2026 Latest News

राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर लंबे समय से अभ्यर्थी दोबारा परीक्षा करवाने की मांग कर रहे थे। अब राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करते हुए पुनः परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार केवल वही अभ्यर्थी इस पुनः परीक्षा में शामिल हो सकेंगे जिन्होंने पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्र दिए थे।

आरपीएससी द्वारा अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में संशोधन का अवसर भी दिया गया है। अभ्यर्थी 16 मई से लेकर 30 मई 2026 तक अपने आवेदन पत्र में मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, वर्तमान पता, लाइव फोटो, थंब इंप्रेशन एवं सिग्नेचर अपडेट कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन करने से पहले OTR KYC करना अनिवार्य होगा।

Rajasthan SI Re Exam 2026 Application Form Update

  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • वर्तमान पता
  • लाइव फोटो
  • थंब इंप्रेशन
  • सिग्नेचर

आवेदन में संशोधन करने की प्रक्रिया

जिन अभ्यर्थियों ने OTR KYC प्रक्रिया पूरी कर रखी है

  • सबसे पहले SSO पोर्टल पर लॉगिन करना है।
  • इसके बाद My Recruitment ऑप्शन में जाना है।
  • फिर Edit Application / Withdraw Application विकल्प पर क्लिक करना है।
  • SI 2021 भर्ती के सामने दिए गए Edit बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आवश्यक जानकारी अपडेट करके फॉर्म सबमिट कर देना है।

जिन अभ्यर्थियों ने OTR KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है

  • सबसे पहले उसी SSO ID से लॉगिन करना है जिससे SI 2021 भर्ती के लिए आवेदन किया था।
  • Recruitment Portal में जाकर KYC प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • इसके बाद My Recruitment सेक्शन में जाकर Edit Application विकल्प पर क्लिक करना है।
  • फिर SI 2021 भर्ती के सामने दिए गए Edit बटन पर क्लिक करके आवेदन में संशोधन करना है।

Rajasthan SI Re Exam 2026 Important Points

  • पुनः परीक्षा में केवल पुराने अभ्यर्थी शामिल होंगे।
  • नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 30 मई 2026 है।
  • परीक्षा तिथि बाद में जारी की जाएगी।
  • OTR KYC करना अनिवार्य है।

Rajasthan SI Re Exam 2026 Important Links

Rajasthan SI Re Exam 2026 Pdf Click Here
Official Website rpsc.rajasthan.gov.in
   
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Note: This information is sourced from public government resources. Please verify all details directly from official government portals for accuracy before making any decisions.