WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan BSTC Result 2026 Released, Pre DElEd Result & Counselling Details

राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) परीक्षा 2026 का आयोजन 20 मई 2026 को सफलतापूर्वक किया गया था। परीक्षा की फाइनल आंसर की 30 मई 2026 को जारी कर दी गई है और इसके बाद ओएमआर शीट के मूल्यांकन का कार्य शुरू कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थी अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा आयोजित राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 का रिजल्ट 10 जून 2026 को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रोल नंबर और जन्म तिथि की सहायता से चेक कर सकेंगे।

Rajasthan BSTC Result 2026 Overview

परीक्षा का नाम प्री डी.एल.एड. परीक्षा 2026 (पूर्व में BSTC)
कोर्स 2 वर्षीय डी.एल.एड. (सामान्य एवं संस्कृत)
आयोजक संस्था वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा
शैक्षणिक सत्र 2026-27
विज्ञप्ति संख्या 01/2026
आवेदन प्रारंभ तिथि 2 दिसंबर 2025
आवेदन अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026
शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास
आवेदन मोड ऑनलाइन
परीक्षा तिथि 20 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी 14 मई 2026
फाइनल आंसर की 30 मई 2026
रिजल्ट डेट 10 जून 2026
अधिकृत वेबसाइट predeledraj2026.com

Rajasthan BSTC Result 2026 Latest News

राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 का आयोजन 20 मई 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में किया गया था। पहली पारी सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित हुई थी।

इस वर्ष कुल 6,05,242 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या लगभग 1,93,589 रही। डीएलएड कोर्स के माध्यम से राजस्थान में लेवल-1 शिक्षक बनने का अवसर मिलता है, जिसके कारण महिला अभ्यर्थियों की भागीदारी काफी अधिक देखने को मिली है।

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 24 मई 2026 को जारी की गई थी जबकि फाइनल आंसर की 30 मई 2026 को जारी कर दी गई है। फाइनल आंसर की के आधार पर परिणाम तैयार किया जा रहा है और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर 10 जून 2026 को दोपहर 3 बजे परिणाम जारी करेंगे।

इस वर्ष लगभग 4.97 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। सफल अभ्यर्थियों को राजस्थान के 377 डीएलएड कॉलेजों में लगभग 26,000 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

Rajasthan BSTC Expected Cut Off 2026

श्रेणी संभावित कट ऑफ (अंक)
सामान्य (General) 430 अंक
ओबीसी (OBC) 410 अंक
एससी (SC) 375 अंक
एसटी (ST) 375 अंक

नोट: यह संभावित कट ऑफ है। वास्तविक कट ऑफ परिणाम एवं काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान जारी की जाएगी।

Rajasthan BSTC Counselling 2026

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि के अनुसार ऑनलाइन काउंसलिंग फॉर्म भरना होगा और अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन करना होगा।

कॉलेज आवंटन अभ्यर्थी के प्राप्त अंकों, श्रेणी एवं काउंसलिंग विकल्पों के आधार पर किया जाएगा। कॉलेज आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा में फीस जमा करवानी होगी तथा संबंधित कॉलेज में आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा।

Required Documents for BSTC Counselling 2026

  • BSTC Result / Score Card
  • 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • काउंसलिंग फीस रसीद
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

How to Check Rajasthan BSTC Result 2026

  • सबसे पहले राजस्थान प्री डीएलएड 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर "Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद Proceed बटन पर क्लिक करें।
  • आपका BSTC Result 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • रिजल्ट में प्राप्त अंक एवं रैंक चेक करें।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

Rajasthan BSTC Result 2026 Important Links

विवरण स्थिति
Rajasthan BSTC Result Date 2026 10 June 2026
Rajasthan BSTC Result 2026 Check Click Here
Official Website predeledraj2026.com
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Note: This information is sourced from public government resources. Please verify all details directly from official government portals for accuracy before making any decisions.